Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
शाहनवाज हुसैन अस्पताल में भर्ती
पटना। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि हुसैन ने शुक्रवार रात सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हुसैन की ईसीजी सहित अन्य मेडिकल जांच की जा रही है। पांडेय ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि गैस के कारण यह समस्या पैदा हुई। उनकी तबियत पर नजर रखी जा रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने फोन पर हुसैन की तबियत के बारे में जानकारी ली। पार्टी महासचिव जे. पी. नड्डा अभी पटना में हैं और वह हुसैन को देखने अस्पताल गए। पार्टी उपाध्यक्ष सी. पी. ठाकुर, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के अलावा कई विधायक और पार्टी कार्यकर्ता हुसैन का हालचाल लेने अस्पताल गए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|