10-05-2013, 02:05 PM
|
#30
|
Member
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
|
Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)
कर्नाटक विधान सभा चुनाव
- कर्नाटक की वर्तमान विधान सभा का कार्यकाल 3 जून, 2013 को समाप्त हो रहा है। तदनुसार यहां की विधान सभा की कुल 224 सीटों में से 223 सीटों के लिए चुनाव (एक सीट पर मतदान भाजपा उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था) एक ही चरण में 5 मई, 2013 को कराए गए।
- कर्नाटक विधान सभा के इस चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अप्रैल 2013 को जारी की गई थी।
- कर्नाटक विधान सभा के इस चुनाव में कुल मतदान लगभग 70 प्रतिशत हुआ।
- 8 मई को हुई मतगणना के पश्चात घोषित परिणामों के अनुसार कांग्रेस पार्टी कुल 121 सीटें (गत चुनावों से 41 अधिक) प्राप्त कर कर्नाटक विधान सभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त करने में सफल रही।
- राज्य में अपने अंतर्विरोधों से ग्रस्त भारतीय जनता पार्टी मात्र 40 सीटें प्राप्त (गत चुनावों से 70 कम) कर सत्ता से बाहर हो गई।
- अन्य प्रमुख दलों में जनता दल (सेकुलर) को 40 सीटें (गत चुनावों से 12 अधिक) तथा कर्नाटक जनता पक्षा (ज्ञातव्य है कि दिसंबर) 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदुरप्पा भाजपा छोड़कर इस पार्टी के नेता बने थे) को मात्र 6 सीटें प्राप्त हुई।
|
|
|