View Single Post
Old 14-05-2013, 12:54 PM   #31
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

सिद्धारमैया : कर्नाटक के 22वें मुख्यमंत्री

  • कर्नाटक विधान सभा के पूर्व विपक्षी नेता तथा कांग्रेस विधानमंडल दल के नव-निर्वाचित 64 वर्षीय नेता के. सिद्धारमैया को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है।
  • 12 अगस्त, 1948 को मैसूर के सिद्धारमनहोंडी गांव में जन्मे सिद्धारमैया को कर्नाटक विधान सभा चुनावों में शानदार जीत के बाद 10 मई 2013 को हुए पार्टी के एक गुप्त मतदान में मुख्यमंत्री पद हेतु सबसे उपयुक्त दावेदार के रूप में चुना गया।
  • वर्ष 2006 में कांग्रेस में शामिल होने से पूर्व सिद्धारमैया जनता दल (एस.) पार्टी के सर्वाधिक महत्वपूर्ण नेताओं में शुमार किए जाते थे।
  • 1978 में भारतीय लोकदल के टिकट पर मैसूर तालुका बोर्ड की सदस्यता का चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक यात्रा का प्रारम्भ करने वाले सिद्धारमैया ने विधि की शिक्षा ग्रहण की है।
  • 1983 में पहली बार विधान सभा सदस्य बनने के बाद 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी सरकार में इन्हें पशु एवं कृषि कार्य मंत्री बनाया गया था।
  • ईमानदार] स्वच्छ एवं बेदाग छवि वाले सिद्धारमैया वर्ष 1996 में कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
  • मालूम हो कि वर्ष 2013 के कर्नाटक विधान सभा चुनावों में कांग्रेस ने सिद्धारमैया के नेतृत्व में भारी जीत दर्ज करते हुए 224 सीटों में से 121 सीटें हासिल की है।
  • 13, मई, 2013 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले सिद्धारमैया कर्नाटक के 22वें मुख्यमंत्री हैं।
ssgcpl is offline   Reply With Quote