यमुनानगर में सेना ने 55 लोगों को बचाया
हरियाणा के यमुनानगर में गांव लापता 55 लोगों को सेना के जवानों, आपदा प्राधिकरण की टीम और स्थानीय प्रशासन की मदद से बचा लिया गया है। वहीं करनाल के चंद्राओ गांव में फंसे 42 लोगों को दो हेलीकाप्टर की मदद से निकाला गया। हेलिकॉप्टर करनाल फ्लाइंग क्लब से मुहैया कराए गए। गांव शेरगढ़ टापू में फंसे 150 लोगों को मोटरबोट्स की मदद से बाहर निकाला गया है। गुमथला जिला यमुनानगर में जा रहे बचाव दल ने पानी में बहे तीन बच्चों को बचा लिया। जंडौली में अभी भी कुछ लोग बाढ़ में फंस हुए हैं