29-06-2013, 09:50 AM
|
#6
|
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16
|
Re: रसोई घर
टमाटर की चटनी सामग्री
- २ बड़े टमाटर कटे हुए
- १ बड़ी प्याज कटी हुई
- २ चम्मच अदरक लहसुन का पिसे हुए
- २ चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च
- १ चम्मच चीनी
- २ चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- चुटकी भर गरम मसाला
विधि
- कढ़ाई में तेल गरम कर कटी हुई प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें।
- पिसे हुए अदरक लहसुन डालकर दो तीन मिनट तक भूनें।
- कटे हुए टमाटर और नमक मिला कर ढँक दें।
- टमाटर गलने तक पकाएँ।
- लाल मिर्च, चीनी, नमक और गरम मसाला मिला कर ठंडा होने दें।
- मिक्सी में पीस लें।
समोसे कचौरी या चाट के लिए मज़ेदार चटनी है।
|
|
|