29-06-2013, 09:50 AM
|
#8
|
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16
|
Re: रसोई घर
कच्चे आम की चटनी सामग्री
- १ मध्यम आकार का कच्चा आम
- आधा प्याला कद्दूकस किया हुआ नारियल
- १ चम्मच चीनी
- आधा प्याला बारीक कटा हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- १ चम्मच तेल
- १ चम्मच चना दाल
- पाव चम्मच जीरा
- २-३ सूखी लाल मिर्च
- ५-६ करीपत्ते
- चुटकी भर हींग
- छौंक के लिए १ चम्मच तेल और आधा चम्मच राई
विधि
- कढ़ाई में तेल गरम कर चना दाल, मेथी और ज़ीरा डालकर भून लें।
- लाल मिर्च, करीपत्ता, हींग और कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम डालें और ३-४ मिनट तक नरम होने दें।
- ठंडा होने पर इसमें नारियल, गुड, हरा धनिया, हल्दी और नमक डालें।
- पीसते समय ज़रूरत है तो थोड़ा सा पानी डालें और बारीक पीस लें।
- तेल और राई का छौंक ऊपर डालें।
- चपाती, चावल या डोसे के साथ परोसें।
|
|
|