खजूर के रोल सामग्री-
विधि-
-
खजूर के बहुत ही छोटे छोटे टुकडे करें।
-
अखरोट को मिक्सी में दानेदार पीसें।
-
मोटी तली वाले बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क गरम करें।
-
इसमें अखरोट और खजूर मिला दें।
-
धीमी आँच पर पकाएँ। ध्यान रखें नीचे से ये मिश्रण जले नहीं।
-
जब मिश्रण किनारे छोड़ने लगे तब बटर पेपर पर नारियल का चूरा फैलाएँ।
-
हाथ पर थोडा घी लगा कर इस गाढे मिश्रण को बटर पेपर पर फैलाएँ और धीरे धीरे इस प्रकार रोल बनाती जाएँ कि पूरे रोल पर नारियल का चूरा लिपट जाए।
-
रोल को फ्रिज में ठण्डा करने के लिये रखें। बाद में इसे आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट लें।
टिप्पणी- इसकी बर्फी भी बनाई जा सकती है। बर्फी बनाने के लिये गाढ़े किये हुए मिश्रण को घी लगी हुई ट्रे में फैलाएँ और ठण्डे होने पर चौकोर बर्फियाँ काटें।