View Single Post
Old 02-07-2013, 02:52 PM   #134
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 91
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (एकदम ताज़ा ख़बरें )

जनसत्ता संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की आबादी का बढ़ना आनुपातिक कम हुआ है। राजधानी की मौजूदा आबादी 16,787,941 है। वर्ष 2001 तक दिल्ली की आबादी 43 फीसद बढ़ रही थी, जो वर्ष 2011 में कम होकर 21 फीसद रह गई है। यह जानकारी दिल्ली के सांख्यिकी आपरेशन की निदेशिका वर्षा जोशी ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी है। उन्होंने यह जानकारी प्राथमिक जनगणना सार के आंकड़ों के आधार पर दी है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली की आबादी लिंग के अनुपात से बताई कि वर्ष 2001 में एक हजार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी 821 थी, जो वर्ष 2011 में बढ़ कर 1000 हजार पुरुषों की तुलना में 868 हो गई। छह साल से कम आयु के बच्चों का लिंग अनुपात वर्ष 2001 में एक हजार लड़कों की तुलना में 868 लड़कियां थीं, जबकि वर्ष 2011 में ये एक हजार लड़कों की तुलना में 871 लड़कियां थीं। सांख्यिकी विभाग ने लिंग अनुपात की तुलना जिला स्तर पर भी की है। नई दिल्ली जिला में वर्ष 2001 में एक हजार लड़कों की तुलना में 792 लड़कियां थीं, जबकि ये वर्ष 2011 में एक हजार लड़कों की तुलना में 822 लड़कियां थीं। मध्य दिल्ली में वर्ष 2001 में एक हजार लड़कों की तुलना में 842 लड़कियां थीं,जबकि वर्ष 2011 में ये एक हजार लड़कों की तुलना में 892 लड़कियां थीं।
वर्ष 2011 में दिल्ली की कुल आबादी 16,787,941 थी। इनमें 8,987,326 पुरुष और 7,800,615 महिलाएं थीं। सांख्यिकी विभाग की ओर से करवाए गए सर्वे के अनुसार वर्ष 2011 में ग्रामीण इलाकों में 226,321 पुरुष और 192,721 महिलाएं थीं, जबकि शहरीकृत इलाकों में ये 8,761,005 की तुलना में 7,607,894 महिलाएं थीं। दिल्ली में शिक्षितों का अनुपातिक सर्वे भी करवाया गया है। राजधानी में वर्ष 2001 में 81.7 फीसद लोग शिक्षित थे,जबकि वर्ष 2011 में यह 86.2 फीसद हो गई। सर्वे के मुताबिक पूर्वी दिल्ली में वर्ष 2001 में 84.9 फीसद लोग शिक्षित थे, जबकि यह वर्ष 2011 में बढ़ कर 89.3 फीसद हो गए। दिल्ली में वर्ष 2011में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की जनसंख्या 2,812,309 थी। इनमें 1,488,800 पुरुष और 1,323,509 महिलाएं थीं।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote