कप्तानी में भी किया कमाल
विराट कोहली रन बनाने के साथ ही कप्तानी में भी झंडे गाड़ रहे हैं। ट्राइ नेशन सीरीज के दौरान श्रीलंकाई टीम को महज 96 रन के स्कोर पर ढेर कर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे किया था।
भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में भारतीय बॉलर्स ने अपना कमाल दिखाते हुए श्रीलंका को 96 रन पर ढेर किया था। 2005 के बाद यह पहला मौका रहा जब टीम इंडिया ने विदेशी मैदान पर विपक्षी टीम को 100 से कम रन के स्कोर पर ऑलआउट किया।
29 अगस्त 2005 को हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 65 रन के स्कोर पर ढेर किया था।
कप्तान धोनी विदेशी धरती पर कभी वनडे में ऐसा कमाल नहीं कर सके, लेकिन कोहली ने महज दूसरे ही मैच में इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में एंट्री मार ली।
कैरेबियाई किंग कोहली
वेस्ट इंडीज के खिलाफ सेंचुरी लगाने के बाद भी विराट ने कई कप्तानी रिकॉर्ड बनाए थे। वनडे मैचों में भारत की कप्तानी करते हुए पहले ही मैच में सेंचुरी लगाने वाले विराट कोहली दूसरे कप्तान हैं।
उनसे पहले यह कमाल टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे गौतम गंभीर ने किया था। गंभीर ने 2010 में नाबाद 138 रन बनाकर यह कारनामा किया था।
सचिन तेंडुलकर ने बतौर कप्तान खेले दूसरे वनडे में सेंचुरी लगाई थी। 1996 में उन्होंने 110 रन की पारी खेली थी।