View Single Post
Old 23-12-2010, 02:31 PM   #45
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: कम्पूटर क्या है ???

अब सबसे प्रमुख बात कि आखिर

कम्प्युटर क्या है???

कंप्यूटर में आख़िर ऐसा क्या है जो वो हर तरह के कार्य कर सकने में सक्षम है? कंप्यूटर की कार्यप्रणाली क्या है?

"कंप्यूटर एक विद्युतचलित (Electronic) यंन्त्र/उपकरण (Device) है, जो उपयोगकर्ता (User) द्वारा दिए गए जानकारी (डाटा\इन्फोर्मेशन)\आदेश\कार्य को दिए गए निर्देशानुसार (Instructions) पुरा करता है|"

कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी के "Compute" शब्द से बना है, जिसका अर्थ है "गणना" , इसीलिए इसे गणकयंत्र कहा जाता है, यह गणितीय सवालों को हल करने में सक्षम होता है| परन्तु आज कंप्यूटर का उपयोग गणितीय कार्यों से भी कहीं अधिक कार्य करने में किया जा रहा है| जैसे हवाई जहाज चलाना, मोटरकार चलाना, तिकिट जारी करना, ATM मशीन से रूपए निकालना, पुस्तकों का मुद्रण करना, दस्तावेज तैयार करना, छायाचित्र/चलचित्र संपादित करना, संगीत बजाने जैसे कई कार्य किए जा सकते हैं|

कंप्यूटर, कई हार्डवेयर (पुर्जे) और सोफ्टवेयर इन दोनों के परस्पर समन्वयन से बनता है| ऐसा कहना बिल्कुल भी ग़लत न होगा की हार्डवेयर कंप्यूटर का शरीर होता है तो वहीँ सोफ्टवेयर कंप्यूटर के मस्तिष्क की तरह कार्य करती है और विद्युत/बिजली कंप्यूटर में आत्मा का संचार करती है|
चूँकि कंप्यूटर का उपयोग, इंसानों द्वारा ईच्छित कार्य को सरलता से, सटीकता से एवं जल्दी से करने के लिए किया जाता है इसीलिए उपयोगकर्ता (User) को भी कंप्यूटर का एक अभिन्न अंग माना जा सकता है|

कंप्यूटर एक तेज, सटीक और कभी न थकने वाला यन्त्र है|

arvind is offline   Reply With Quote