Re: सी की दुनिया
इस स्थिति से निपटने के लिए कंप्यूटर विशेषज्ञों ने कुछ उच्च स्तर की भाषाएं विकसित कीं, जो यंत्र-मुक्त थीं, यानी उनमें लिखे गए प्रोग्राम अनेक प्रकार के कंप्यूटरों पर चल सकते थे। (ऐसी पहली भाषा फ़ोर्ट्रान है) इन भाषाओं में एक खुबी और थी, ये सब अंग्रेजी जैसी (ध्यान रहे, अंग्रेजी नहीं अंग्रेजी जैसी) हैं, जिससे इनको सीखना समझना आसान हो गया (पहले की विकसित भाषाओं की तुलना में)। इन भाषाओं में लिखे गए प्रोग्रामों को यंत्र भाषा में बदलने के लिए विशेष प्रकार के दुभाषिए (इंन्टेरप्रेटर) और संकलक (कंपाइलर) प्रोग्राम लिखे गए। बेसिक, कोबोल, पास्कल आदि इस प्रकार की भाषाएं हैं।
|