Re: आइये जाने ...........
मैसूर का दशहरा अपने शाही अंदाज़ के कारण बहुत प्रसिद्ध है। वहाँ यह पर्व महिषासुर नामक राक्षस पर माँ दुर्गा की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व का आयोजन चामुंडी पर्वत शिखर पर किया जाता है। महिषासुर के नाम पर ही इस शहर का नाम मैसूर पड़ा।
भारत के अलग–अलग राज्यों में यह पर्व भिन्न–भिन्न तरह से मनाया जाता है।
बंगाल में दशहरे से पूर्व के नौ दिनों को दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। माँ दुर्गा की बड़ी–बड़ी प्रतिमाएँ बनाई जाती हैं और पूजा के समापन पर उन प्रतिमाओं को जल में प्रवाहित कर दिया जाता है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
|