English Quotes with Hindi translation
Source: Shabdkosh.com
====================
“Think big, think fast, think ahead. Ideas are no one’s monopoly. ” - Dheerubhai Ambani
“बड़ा सोचें, जल्दी सोचें, आगे की सोचें। विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है।” - धीरूभाई अंबानी
==========================
“Who gossips with you will gossip of you.” - Irish saying
“जो आप के साथ गप्प लगाता है, वह दूसरों के साथ आप के बारे में गप्प लगाएगा।” - आयरलैंड की कहावत
=====================
“Circumstances are beyond human control, but our conduct is in our own power.” - Benjamin Disraeli
“परिस्थितियाँ मानव नियंत्रण से बाहर हैं, लेकिन हमारा आचरण हमारे ही नियंत्रण में है।” - बेंजामिन डिसरायलि
======================
“You use a glass mirror to see your face; you use works of art to see your soul.” - George Bernard Shaw
“आप कांच के दर्पण में अपना चेहरा देख सकते हैं; और कलात्मक रचनाओं में आप अपनी आत्मा को देख सकते हैं।” - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
=========================
“Life isn't about finding yourself. Life is about creating yourself.” - George Bernard Shaw
“जीवन अपने आप को खोजने के बारे में नहीं है। जीवन अपना निर्माण स्वयं करने के बारे में है।” - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
====================
“The tragedy of life doesn’t lie in not reaching your goal. The tragedy lies in having no goals to reach.” - Benjamin Mays
“जीवन की त्रासदी यह नहीं है कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाए। त्रासदी तो पहुँचने के लिए लक्ष्य ही न होने में है।” - बेंजामिन मेस
====================
(To be continued)
Last edited by internetpremi; 14-10-2013 at 08:33 PM.
|