Re: समुद्री तूफान का खतरा बढ़ा
ओडिशा-आंध्र में मचा सकता है तबाही
ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में फालिन तबाही मचा सकता है। इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। ओडिशा और उत्तरी आंध्र के तटीय इलाकों में 12 अक्टूबर से तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है। हालांकि आंध्र प्रदेश में बुधवार को तेज बारिश हुई है। ओडिशा सरकार ने 20 जिलों को अलर्ट किया है। तूफान की वजह से कच्चे घरों और पावर-कम्युनिकेशन लाइन्स को क्षति पहुंच सकती है। रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।
ओडिशा में स्*थानीय प्रशासन ने इन जिलों के लिए इमरजेंसी हेल्*पलाइन स्*थापित किए हैं, जिनके नंबर हैं:
पुरी: 06752-223237
गजपति: 06815-222943
गंजम: 06811-263978
जगतसिंहपुर: 06724-220368
बालासोर: 06782-262286
भद्रक: 06784-251881
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|