Re: समुद्री तूफान का खतरा बढ़ा
गोपालपुर/भुवनेश्वर/नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान ‘पाइलिन’ का कहर ओडिशा-आंध्र में अभी बना रहेगा। नुकसान की पूरी रिपोर्ट 48 घंटे बाद ही मिल पाएगी। तूफान का असर झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी दिखने लगा है। रांची में सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर में दुर्गापूजा के लिए लगाए गए पंडालों को नुकसान पहुंचा है। रविवार शाम तक छत्तीसगढ़ और बिहार में तेज आंधी-बारिश होगी। सोमवार को पूर्वी उत्तरप्रदेश और मध्*य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश संभव है।
तूफान आने से पहले तेज हवाओं की जद में ओडिशा में कच्चे-पक्के मकान और पेड़ आए। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। हालांकि ओडिशा सरकार का दावा है कि केवल तीन लोग ही मारे गए हैं। ओडिशा के 12 जिलों में बत्ती गुल है।ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में बारिश जारी है। तूफान की रफ्तार घटकर 100 किमी प्रति घंटा रह गई है। अब तूफान ओडिशा के उत्तर-उत्तर-पश्चिम इलाके की तरफ बढ़ गया है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|