24-10-2013, 10:55 PM
|
#10
|
Special Member
Join Date: Jul 2011
Location: Rajasthan
Posts: 2,300
Rep Power: 28
|
Re: अजब-गजब वृक्ष
सनलैंड बाओबाब (Sunland baobab)
स्थान: दक्षिण अफ्रीका
सनलैंड बाओबाब नामक यह पेड़ दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित है। इस पेड़ में एक छोटा-सा बार बनाया गया है। यह पेड़ कुदरती तौर पर खोखला है तथा 1993 में इसमे एक बार खोल दिया गया जिसमें 15 से 20 लोग बैठ सकते हैं। यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे ऊँचा और बड़ा baobab पेड़ है। यह पेड़ 20 मीटर लंबा है तथा इसका घेरा 47 मीटर है। यह दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों में से एक है जिसकी उम्र लगभग 6000 साल से अधिक हो सकती है।
__________________
ज्ञान का घमंड सबसे बड़ी अज्ञानता है, एंव अपनी अज्ञानता की सीमा को जानना ही सच्चा ज्ञान है।
Teach Guru
|
|
|