Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
एवरीडेहेल्थ (everydayhealth.com):बीमारियों, लक्षणों और दवाओं संबंधी जानकारी के अलावा इस वेबसाइट में दो चीज़ें आपका ध्यान खींचती हैं- हेल्थ टूल्स और कम्युनिटी। हेल्थ टूल्स के तहत ऐसे कई ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मौजूद हैं, जो आपको अपना सही वज़न, शरीर की बनावट, शरीर में मोटापे की स्थिति, भोजन में कैलोरियों की स्थिति जैसी चीजें मापने की सुविधा देते हैं। नतीजे अनुकूल न होने पर आपको सतर्क भी किया जाता है। इसी तरह कम्युनिटी सेक्शन में लोग अपने अनुभवों, तकलीफों, लक्षणों, सफलता की कहानियों आदि पर एक-दूसरे से चर्चा करते हैं और अपने संदेश छोड़ते हैं। समान बीमारियों या लक्षणों से पीड़ित लोगों के लिए इस तरह का कम्युनिकेशन बहुत मायने रखता है।
|