View Single Post
Old 23-11-2013, 01:42 AM   #2470
internetpremi
Diligent Member
 
internetpremi's Avatar
 
Join Date: Jul 2013
Location: California / Bangalore
Posts: 1,335
Rep Power: 45
internetpremi has a reputation beyond reputeinternetpremi has a reputation beyond reputeinternetpremi has a reputation beyond reputeinternetpremi has a reputation beyond reputeinternetpremi has a reputation beyond reputeinternetpremi has a reputation beyond reputeinternetpremi has a reputation beyond reputeinternetpremi has a reputation beyond reputeinternetpremi has a reputation beyond reputeinternetpremi has a reputation beyond reputeinternetpremi has a reputation beyond repute
Default Re: साक्षात्कार

अभी हाल फिलहाल में जो मीडिया पर सचिन के रिटायर होने का कवरेज हुआ और बाद में उनको भारत रत्न मिला उसके बारे में आपका क्या ख्याल है?

मेरी राय में दोनों अच्छी बात हैं। सचिन की रिटायरमेन्ट का समय आ गया था और उसने सही निर्णय लिया।
भारत रत्न अवार्ड भी सही निर्णय है।
मैं मानता हूँ कि यह एक विवादास्पद मामला है।
लोग यह पूछ रहे हैं केवल सचिन को क्यों? क्यों नहीं विश्वनाथन आनन्द को? क्यों ध्यान चन्द को नहीं?
ये सवाल भी ठीक ही पूछे जा रहे हैं।
पर गौरतलब है, के लोग केवल यह पूछ रहे हैं कि केवल सचिन को क्यों? किसी ने यह नहीं पूछा सचिन को क्यों?
इसमे दो राय नहीं कि सचिन एक deserving candidate है। क्या एक सर्वसम्मति से माना हुआ candidate को इस award से वंचित किया जाए, केवल इसलिए कि अन्यों को नहीं दिया जा रहा है?
यदि यह तर्क हम और भी आगे ले जाएंगे, तो यह सवाल हर candidate के बारे में पूछा जा सकता है।
सब को convince करना असंभव है। आखिर किसी को तो देना ही चाहिए, चाहे हम सबको नहीं दे सकते।
और यह निर्णय कि किसको दिया जाए हमें expert committee पर छोड देना चाहिए।

क्या ९ देश में खेले जाने वाले खेल में उनकी उपलब्धि इतनी बड़ी थी कि उन्हें देश का सबसे बड़ा सम्मान दिया जाए?

हमें यह नहीं पूछना चाहिए कि केवल ९ देशों में प्रचलित खेल के लिए भारत रत्न क्यों?
केवल एक देश में प्रचलित भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए M S Subbalakhsmi, Pandit Bhimsen Joshi और लता मंगेश्कर को भी यह award दिया गया था।

जब संगीत में ख्याति पाने वालों को भारत रत्न दिया जा सकता है तो क्रीडाजगत को कैसे बाहर रख सकते है?
sports में यह पहली बार दिया जा रहा है और मैं आशा करता हूँ कि आगे और भी होंगे। आखिर कब शुरू करेंगे? मुझे खुशी है, कि हमने सचिन से शुरुआत तो की। खेल जगत को प्रोत्साहित करने के लिए, यह एक अच्छी शुरुआत है।
==============

Last edited by internetpremi; 23-11-2013 at 01:45 AM.
internetpremi is offline   Reply With Quote