Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
पुरुष है कुतूहल व प्रश्न और स्त्री है विश्लेषण, उत्तर और सब बातों का समाधान।
- जयशंकर प्रसाद
नारी की करुणा अंतरजगत का उच्चतमविकास है, जिसके बल पर समस्त सदाचार ठहरे हुए हैं।
—जयशंकर प्रसाद
उदय होते समय सूर्य लाल होता है और अस्त होते समय भी। इसी प्रकार संपत्ति और विपत्ति के समय महान पुरुषों में एकरूपता होती है।
- कालिदास
यशस्वियों का कर्तव्य है कि जो अपने से होड़ करे उससे अपने यश की रक्षा भी करें।
- कालिदास
|