25-12-2013, 11:21 AM
|
#1
|
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
|
नई लहर
नई लहर
दिल्ली के दरबार में सचमुच हुआ धमाल.
राई से परबत बने अरविन्द केजरीवाल.
नई लहर में जनता ने भी देकर आशीर्वाद,
नौसिखियों को बना दिया उस्तादों का उस्ताद.
कई पुराने दिग्गज नेता चाट रहे हैं धूल,
जिनके ऊपर चले अदेखे जनता के त्रिशूल.
मतदाता भी दे रहा सबको यह संदेश
अब जागेगा देश में एक नया उन्मेष.
आम आदमी ने सहा जितना अत्याचार
उतना ही मजबूत हो पलट करेगा वार.
|
|
|