अबु धाबी में हुई वनडे सीरीज को जीतकर पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आखिरी वनडे में हाफ सेंचुरी लगाकर उन्होंने इस कारनामे को अंजाम दिया।
मिस्बाह एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।
मिस्बाह ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में 51 रन की पारी खेलकर यह कारनामा किया। उन्होंने 74 गेंदों में 2 चौके व 1 छक्का जड़ते हुए 51 रन बनाए।
कैलेंडर ईयर के किंग
मिस्बाह उल हक ने साल 2013 में टेस्ट और वनडे मिलाकर 20 हाफ सेंचुरी लगाईं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर द्वारा 2007 में बनाए 19 हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया।
एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी लगाने वाले धुरंधर ये रहे-
मिस्बाह उल हक - 20 (2013)
सचिन तेंडुलकर - 19 (2007)
कुमार संगकारा - 18 (2009)
माइक हसी - 18 (2009)
शेन वाटसन - 18 (2010)