सत्य अहिंसा का पाठ पढाता,
हर्षोल्लास भरा गणतंत्र दिवस है।
जागो मेरे भारत के सपूतो,
सोये देश को नई पहचान बनाना है।
नफरत,बुराई बैर मिटा के,
विश्व में भारत को उठाना है।
कुटिल,दुराचारियों एव पापियों का,
कर अंत फिर राम राज्य बनाना है।
भूल चुके जो अपनी संस्कृति को,
उनको सही राह दिखाना है।
जाति मजहब का भेद भुलाकर,
सबको गले लगाना है।
उन्नति के पथ पर देश हमारा,
फिर से सोने की चिड़ियाँ बनाना है।
http://kumar651.blogspot.in/search/l...A4%A6%E0%A4%A8