09-09-2014, 09:42 PM
|
#42
|
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116
|
Re: रोचक सत्य :.........
ऐसा क्या था फराओ की कब्र में जिसने नेपोलियन को भी डरा दिया? :
2. गीजा का पिरामिड यूं तो आज भी देश-विदेश के पर्यटकों को लुभाता है लेकिन यहां आने वाले कुछ नामी पर्यटकों में नेपोलियन बोनापार्ट का नाम भी शामिल है। जब नेपोलियन ने गीजा के पिरामिड को देखा तो वह मंत्रमुग्ध हो गया। वह यकीन नहीं कर पा रहा था कि यह पिरामिड इतना खूबसूरत है। उसने यह कहा कि वह एक रात इस पिरामिड में बने राजा के कक्ष में अकेले रहना चाहता है। यह कक्ष पिरामिड के भीतर लगभग 140 फीट ऊंचाई पर बना हुआ है।
जब अगले दिन वह उस पिरामिड से बाहर आया तो उससे पूछा गया कि पूरी रात वहां रहने का उसका अनुभव कैसा रहा, उसने वहां क्या देखा तो नेपोलियन कुछ नहीं बोला और चुपचाप वहां से चला गया। नेपोलियन से यह सवाल तब भी पूछा गया जब वह मृत्यु शैया पर लेटा था, लेकिन तब नेपोलियन ने जो बोला उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। नेपोलियन ने कहा कि उस रात के अनुभव के बारे में कुछ बताने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि कोई उस पर विश्वास नहीं करेगा :.........
जागरण जंक्शन के सौजन्य से :.........
__________________
Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread.
|
|
|