10-09-2014, 04:25 PM
|
#124
|
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44
|
Re: बोलीवुड की मजेदार खबरें :.........
चैरिटी और सामाजिक कार्यों में अक्षय से आगे है बेटा, देखें तस्वीरें
[दोस्त संग गणपति विसर्जन को जाते आरव कुमार (ब्लू कुर्ता)]
मुंबईः इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार 9 सितंबर, 2014 को 47 साल के हो चुके हैं। अक्षय की इस साल बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में कामयाब रही हैं। उनकी फिल्म 'हॉलिडे' ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा और 'एंटरटेनमेंट' ने 70 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की है। ये दोनों फिल्में साल की कामयाब टॉप-10 फिल्मों में शामिल हैं।
रील लाइफ में अक्षय सुपरस्टार बन चुके हैं, लेकिन वो रियल लाइफ में फैमिली के लिए भी सुपरस्टार से कम नहीं है। अक्सर शूटिंग में बिजी रहने वाले अक्की हमेशा ही पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटा आरव और बेटी नितारा को समय देते हैं। 15 सितंबर, 2002 को जन्मे आरव अब बारह साल के होने वाले हैं। ऐसे में अक्की बेटे को पूरा समय देते हैं। वो फैमिली को शॉपिंग कराने फिल्में दिखाने अक्सर ले जाते हैं।
आरव पापा संग खेलते हैं वॉलीबॉल
अक्षय को स्पोर्ट्स काफी पसंद हैं। खासकर उन्हें वॉलीबॉल खेलना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में वो बेटे आरव के साथ ही वॉलीबॉल खेल लेते हैं। अक्षय का ऐसा मानना है कि आरव को करियर चुनने की पूरी आजादी है। आरव इन दिनों मुंबई के एक स्कूल में पढ़ रहे हैं। आरव पापा की तरह एक्टिव और फिट हैं। वो छोटी उम्र में ही कराटे सीख चुके हैं।
चैरिटी के काम में आगे हैं आरव
आरव अपने सभी पुराने सामान को मुंबई के बाल भवन श्रद्धा विहार में डोनेट कर देते हैं। इसके अलावा वो कपड़े और खिलौनों को सड़क पर रहने वाले बच्चों को भी दे देते हैं। चैरिटी के अलावा आरव पर्यावरण के प्रति भी बेहद जागरूक हैं। अक्षय के नजदीकी सूत्रों के अनुसार आरव सभी को पौधे लगाने और पानी बचाने के लिए भी जागरूक करते रहते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें आरव की पापा अक्षय और मां ट्विंकल के साथ चुनिंदा तस्वीरें...
http://bollywood.bhaskar.com/news/EN...39293-PHO.html
__________________
Disclaimer......! "The Forum has given me all the entries are not my personal opinion .....! Copy and paste all of the amazing ..."
|
|
|