Indian tour of Australia 2014-2015
मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया टूर पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम 2015 में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी। 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में होने वाले पहले टेस्ट में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल पाएंगे। उनके स्थान पर विराट कोहली टीम की कमान संभालेंगे। भारतीय टीम में करन शर्मा और लोकेश राहुल के रूप में दो नए चेहरों की एंट्री हुई है।
अंतिम दो वनडे से धवन बाहर
श्रीलंका के खिलाफ शेष दो वनडे मैचों के लिए भी टीम का एलान हुआ है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कलाई में चोट के कारण बाहर हैं। वहीं, शिखर धवन को भी आराम दिया गया है। उनके स्थान पर रोहित शर्मा की वापसी हुई है।
रवींद्र जडेजा और इशांत शर्मा को भी आराम दिया गया है। इन दोनों के स्थान पर केदार जाधव और रॉबिन उथप्पा को शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इस प्रकार से है -
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रिद्धिमान साहा, नमन ओझा, रविचंद्रन अश्विन, करन शर्मा, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव और वरुण आरोन।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|