View Single Post
Old 27-07-2018, 12:28 PM   #1
meghali
Member
 
Join Date: Jul 2018
Posts: 32
Rep Power: 0
meghali is on a distinguished road
Default नीली झील के किनारे सात फेरे लेंगे रणवीर-दी

New delhi: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बॉलीवुड का ये कपल 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहा हैं। दोनों की शादी से जुड़े किस्से हमेशा अखबार की सुर्खियां बनते रहते हैं लेकिन इस बार इसकी शादी की जगह फाइन हो गई है। कहा जा रहा हैं कि साल की के अंत में ये कपल बॉलीवुड के हबी-वाइफी कहलाएंगे।

यह बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली में सात फेरे लेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये जोड़ा इटली में कोमो झील के पास शादी के पवित्र बंधन में बंधेगा। रणवीर और दीपिका दोनों इटली में एक डेस्टीनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं। कोमो झील पर शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि इटली की ये झील काफी सुंदर और शांत है। शायद इसी लिए रणवीर और दीपिका नीली झील के साये में शादी करना चाहते हैं।

Last edited by rajnish manga; 27-07-2018 at 09:19 PM.
meghali is offline   Reply With Quote