View Single Post
Old 30-10-2018, 01:41 PM   #2
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 91
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: सामान्य ज्ञान (करंट अफेयर्स ) | उत्तर समीक्ë

डेली का डोज 30 October 2018

1. इसरो के पूर्व चीफ का क्या नाम है जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए?
a. जी के कृष्णापल्ली
b. माधवन नायर
c. जी कृष्णामूर्ति
d. वाई देशम रेड्डी

2. निम्नलिखित में से किस देश के धावक अब्राहम किपटुम ने वालेंसिया में हाफ मैराथन में 58 मिनट 18 सेकंड से नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया?
a. वेस्टइंडीज़
b. नाइजीरिया
c. केन्या
d. अमेरिका

3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया?
a. अजीत सरकार
b. विपिन चंद्रा
c. संजय मिश्रा
d. नरेश खत्री

4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में ब्राज़ील का राष्ट्रपति चयनित किया गया है?
a. जेयर बोलसोनारो
b. माइकल टेमेर
c. जेफ्री आंद्रे
d. माइक टेडी

5. हाल ही में ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और स्ट्रटीजिक फोरसाइट ग्रुप (SFG) की साझा स्टडी में किस देश को आतंकवाद फैलाने के लिहाज से सीरिया से भी तीन गुना अधिक खतरनाक बताया गया है?
a. अफगानिस्तान
b. पाकिस्तान
c. ईरान
d. इराक

6. अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 तक कौन सा देश विश्व का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाज़ार बन जायेगा?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

7. एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में भारत और किस देश को संयुक्त विजेता घोषित किया गया?
a. चीन
b. जापान
c. पाकिस्तान
d. नेपाल

8. बांग्लादेश की एक कोर्ट ने विपक्षी पार्टी बीएनपी की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को ज़िया चैरिटेबल ट्रस्ट घोटाला मामले में कितने साल जेल की सज़ा सुनाई है?
a. आठ साल
b. चार साल
c. दस साल
d. सात साल

9. भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शान्ति मिशन के लिए कितने लाख डॉलर का योगदान दिया?
a. 3 लाख डॉलर
b. 2 लाख डॉलर
c. 5 लाख डॉलर
d. 7 लाख डॉलर

10. हाल ही में भारत में परिवर्तित सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान को किस भारतीय सेना में शामिल किया गया?
a. भारतीय थलसेना
b. भारतीय वायुसेना
c. भारतीय नौसेना
d. इनमें से कोई नहीं

11. किसानों की आय किस वर्ष तक दोगुना करने के लिए बनी राज्यपालों की समिति ने राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट दे दी है?
a. 2025
b. 2040
c. 2050
d. 2022

12. विराट कोहली वेस्ट इंडीज के विरुद्ध एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार कितने शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये हैं?
a. तीन
b. चार
c. पांच
d. इनमें से कोई नहीं


उत्तर:
1. b. माधवन नायर
विवरण: इसरो के पूर्व चीफ माधवन नायर समेत राज्य के चार अन्य नेता पार्टी में शामिल हुए. इससे बीजेपी को केरल में पांच नए नेता मिले हैं.

2. c. केन्या
विवरण: केन्या के निवासी अब्राहम किपटुम ने वालेंसिया में हाफ मैराथन में 58 मिनट 18 सेकंड से नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया.

3. c. संजय मिश्रा
विवरण: केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में संजय कुमार मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अंतरिम निदेशक का पदभार दिया गया.

4. a. जेयर बोलसोनारो
विवरण: ब्राजील राष्ट्रपति चुनावों में दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो को विजेता घोषित किया गया. सुप्रीम इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल ने 28 अक्टूबर 2018 को उन्हें विजेता घोषित किया.

5. b. पाकिस्तान
विवरण: ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और स्ट्रटीजिक फोरसाइट ग्रुप (SFG) की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन या तो पाकिस्तान में हैं या पाकिस्तान से उन्हें मदद मिल रही है.

6. a. भारत
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 तक भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाज़ार बन जायेगा. वर्तमान में भारत वैश्विक विमानन बाज़ार में सातवें स्थान पर हैं.



7. c. पाकिस्तान
विवरण: एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया. बारिश के चलते मैच नहीं हो सका, इसलिए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.

8. d. सात साल
विवरण: बांग्लादेश की एक कोर्ट ने विपक्षी पार्टी बीएनपी की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को ज़िया चैरिटेबल ट्रस्ट घोटाला मामले में सात साल जेल की सज़ा सुनाई है

9. a. 3 लाख डॉलर
विवरण: भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शान्ति मिशन के लिए 3 लाख डॉलर का योगदान दिया. इस धन राशी का उपयोग संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के कमांडरों के व्यवहार व अनुशासन के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा.

10. b. भारतीय वायुसेना
विवरण: हाल ही में भारत में परिवर्तित सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया, इस लड़ाकू विमान को पुणे के वायु सेना बेस में तैनात किया जायेगा.

11. d. 2022
विवरण: किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिए बनी राज्यपालों की समिति ने राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट दे दी है.

12. a. तीन
विवरण: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये हैं.
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote