नेता पल्टूराम
नेता पल्टूराम (कुण्डलिया)
■■■■■■■■■■■
जनता को भाता नहीं, उछल कूद का काम।
किस पर करें यकीन हम, नेता पल्टूराम।
नेता पल्टूराम, पलटते देर न लगती।
लेकिन किस्मत हाय, हमारी नहीं पलटती।
डूब रहा है देश, काम नेता का बनता।
चाँदी इनकी रोज, भाड़ में जाये जनता।।
कुण्डलिया- आकाश महेशपुरी
दिनांक- 27/01/2024
■■■■■■■■■■■■■■■
वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी'
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
पिन- 274309
मो- 9919080399
|