Re: भारत :: एक खोज
हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया है। भारत उत्तर-पश्चिम में अफ़गानिस्तान के साथ सीमा का दावा करता है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत है और दक्षिण में हिन्द महासागर है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर है। भारत में कई बड़ी नदियाँ है। गंगा नदी भारतीय सभ्यता में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। अन्य बड़ी नदियाँ सिन्धु, नर्मदा, [ब्रह्मपुत्र]], यमुना, गोदावरी, कावेरी, कृष्णा, चम्बल, सतलज, ब्यास हैं।
|