Re: !! कुछ मशहूर गजलें !!
इक छत तो बड़ी चीज़ है छप्पर नहीं रखते
जो घर को बनाते हैं वही घर नहीं रखते
हो प्यास बुझानी तो कुआँ खोदिए कोई
पीने के लिए लोग समन्दर नहीं रखते
मंज़िल पे पहुँचने का सिखाते हैं हुनर हम
राहों में किसी की कभी पत्थर नहीं रखते
हम अज़मत-ए-किरदार पे करते हैं भरोसा
एहसान की चोखट पे कभी सर नहीं रखते
आईना-ए-एहसास को जो ठेस लगाएँ
अल्फ़ाज़ हम ऐसे कभी लब पर नहीं रखते
वाबस्ता उन्हीं लोगों से रहते हैं अँधेरे
जो शम्मे दिल-ओ-जाँ को मुनव्वर नहीं रखत
|