मिलावट का बाजार, सेहत पर अत्याचार
महँगाई की मार झेल रही आम जनता धोखेबाजों की भी शिकार हो रही है। मार्केट में हर तरफ फर्जीवाड़ा चल रहा है। अपनी जेब भरने के लिए मिलावटखोर जनता को लूटने पर आमादा हैं। हर चीज में मिलावट का गोरखधंधा इस समय जोरों पर है। असली की आड़ में मिलावटी सामान बेचकर लोगों को ठगा जा रहा है, साथ ही उनकी सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।