View Single Post
Old 07-04-2011, 12:20 PM   #3
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: मिलावट

आपका भोजन धीमे जहर में बदल रहा है। फलों से सब्जियों तक, दूध से लेकर कोल्ड ड्रिंक, घी, खाद्य तेल, आटा, दाल और मसालों से मिठाई तक जो भी आप खा रहे हैं, इसकी पूरी आशंका है कि उसमें जहर है। बाजार से आप जो भी खाद्य पदार्थ खरीदते हैं वे करीब-करीब सभी मिलावटी हैं। भोजन आपका दुश्मन बन गया है। रसीले आम अब आपका पसंदीदा फल नहीं रह गया है। इसे कैल्शियम कार्बाइड से पकाया जाता है। यह वही रसायन है जिसे पटाखों और सस्ते बम बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। कैल्शियम कार्बाइड में आर्सेनिक और फास्फोरस का अंश होता है। इनसे एसिटिलीन गैस निकलती है, जो फलों को तेजी से पकाती है। गैस के प्रभाव में आकर फल को विकसित करने वाले हार्र्मोस तेजी से सक्रिय हो जाते हैं। कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल खाद्य पदार्थो में नहीं किया जाना चाहिए और इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखा जाना चाहिए। इसकी सहायता से पकाया जाने वाला फल आकर्षक लगता है और उस पर रंग भी खूब निखरता है।
sagar - is offline   Reply With Quote