Re: जीके का महा संग्राम
सामान्यतः मई महीने में अंड़ों से संपोले निकलते हैं। वे अंधे होते हैं और लगभग 50 सेंटीमीटर लंबे होते हैं। उनकी विष-ग्रंथी पूर्ण विकसित होती है और उनके द्वारा डसे जाने पर डसे गए प्राणी की मृत्यु हो सकती है।
नागराज अत्यंत क्रुद्ध स्वभाव का सांप है। प्रजनन काल में वह और भी अधिक चिड़चिड़ा हो जाता है। उसके घोंसले के पास जाने वाले मनुष्यों और अन्य जानवरों पर वह झपट पड़ता है। एक बार एक नागराज की पूंछ के ऊपर से एक अंग्रेज ने अपनी कार चला दी। क्रुद्ध नागराज ने तुरंत फन उठाए उसकी कार का लगभग 100 मीटर तक पीछा किया। मोटरकार की खिड़की के ऊपर तक उसका फन उठ आया। घोंसले पर बैठी मादा के निकट कोई जाए तो वह जोर से फुफकारती हुई अपने शरीर के लगभग एक मीटर लंबे हिस्से को घोंसले से ऊपर उठा लेती है और फन फैलाकर कुत्ते की सी आवाज में गुर्राती है। जब कभी जंगलों में से गुजरने वाली सड़कों के किनारे नागराज घोंसला बना देता है, तब वन विभाग के कर्मचारी इन सड़कों को बंद कर देते हैं क्योंकि सड़क पर जाने वाले लोगों पर नागराज दंपति हमला करते हैं।
नागराज अन्य सांपों की तुलना में काफी बुद्धिमान होता है। चिड़ियाघरों में रखे गए नागराज काफी पालतू बन जाते हैं और उनकी देखरेख करने वाले चिड़ियाघर के कर्मचारी को पहचानने लगते हैं।
|