View Single Post
Old 23-04-2011, 04:29 PM   #4
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: अजब गजब खबरे

अजब प्रथा: यहां दामादों को बैठाते हैं गधे पर



भारत में दामादों को वैसे काफी सम्मान दिया जाता है, लेकिन होली के मौके पर महाराष्ट्र के बीड़ जिले के वीड़ा गांव में होली का त्यौहार दामादों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। लड़की के परिवार वालों के लिए दामाद से बदला लेने का यह एक शानदार मौका होता है।

होली के दिन यहां दामाद को रिवाज के अनुसार अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता और चूंकि परंपरा ऎसी है इसलिए दामाद भी इसे बुरा नहीं मानते। दामाद को गधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। गांव के बुजर्गो ने बताया कि यह पंरपरा कोई 75 साल पहले शुरू हुई।

प्रत्येक साल इस सम्मान ( गधे की सवारी ) के लिए गांव के नए दामाद का चयन किया जाता है। लोगों का कहना है कि यह परंपरा निजाम काल से जुड़ी है।
sagar - is offline   Reply With Quote