View Single Post
Old 22-05-2011, 07:48 AM   #19
krantikari
Member
 
krantikari's Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 74
Rep Power: 15
krantikari will become famous soon enoughkrantikari will become famous soon enough
Default Re: मेरा भारत सबसे शक्तिशाली

भारतीय थलसेना की स्थापना सन् 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के तुंरत बाद हुई थी. ब्रिटिश राज के समय की अधिकतर रेजीमेंटों को यथावत रहने दिया गया. संयुक्त राष्ट्र की शान्ति सेनाओं के सदस्य के तौर पर भारतीय थलसेना ने विश्व के अधिकतर युद्ध एवं संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है. इसे देश की भौगोलिक विभिन्नताओं के चलते अलग- अलग भौगोलिक क्षेत्रों में युद्ध का बहुमूल्य अनुभव है. जनरल विजय कुमार सिंह थलसेना के वर्त्तमान प्रमुख हैं. भारतीय थलसेना में फील्ड मार्शल का पद उच्चतम माना जाता है. यह एक मानद पद है जो की केन्द्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है, परन्तु केवल विशिष्ट परिस्थितियों में ही इसकी अनुशंसा की जाती है. भारतीय सेना के छः दशकों के इतिहास में मात्र दो अधिकारीयों को ही फील्ड मार्शल का पद सौंपा गया है.
krantikari is offline   Reply With Quote