Re: एजुकेशन जानकारी
प्रतिष्ठित सेवाओं में अधिकारी
ias/csat, pcs
सिविल सेवा का क्रेज आज भी युवाओं के सिर चढकर बोल रहा है। परीक्षा के क्रेज के चलते इस क्षेत्र में होने वाले छोटे से छोटे परिवर्तन भी चर्चा का विषय बन जाते हैं। इसके क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या लाखों में होती है, जिसमें फाइनल सेलेक्शन कुछ सौ का ही होता है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं में भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा का संचालन यूपीएससी द्वारा किया जाता है। इसके तहत उम्मीदवारों को तीन चरणों (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार) से होकर गुजरना पडता है। इस वर्ष सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के स्थान पर सी-सैट होगा। इस टेस्ट के तहत उम्मीदवारों को अब पहले कह तरह वैकल्पिक विषयों में से एक का चुनाव नहीं करना होगा। बल्कि इसके स्थान पर सभी छात्रों के लिए सामान्य अध्ययन के अलावा एप्टीट्यूड टेस्ट का एक जैसा ही पेपर होगा। जिसमें पास होने पर ही आप मुख्य परीक्षा में भाग लेने की पात्रता हासिल कर सकेंगे। इसके बाद इंटरव्यू का आखिरी व्यूह पार कर आप देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में अधिकारी बनने का गौरव हासिल कर सकते हैं।
बैंकिंग में बम्पर वैकेंसीज
|