Re: रोचक जानकारियां
चीन के करीब 5,000 साल पहले के एक शासक के मकबरे पर पहली अगरबत्ती जलाने के अवसर की नीलामी 11.8 लाख युआन (करीब 81 लाख रुपए) में हुई है। हेनान प्रांत के हुआईयांग में फू जी के मकबरे पर प्रार्थना के लिए रविवार को हजारों लोग इकट्ठे हुए थे, लेकिन केवल एक ही शख्स को परम्परागत रूप से पहली अगरबत्ती लगाने का अवसर मिला।
फू जी प्राचीन चीन के उन तीन सासकों में गिने जाते हैं जिन्हें ईश्वर समान माना जाता रहा है। कहा जाता है कि उन्होंने मछली पकड़ने व शिकार करने की कला का आविष्कार किया था। उन्हें स्वर्ग, झील, अग्नि, आंधी, हवा, पानी, पर्वत और पृथ्वी से जोड़कर देखा जाता है।
समाचार पत्र 'शंघाई डेली' के मुताबिक हेनान झिंगयिन रियल इस्टेट कम्पनी, हेनान यक्जिंताई इन्वेस्टमेंट और गारंटी कम्पनी ने 11.8 लाख युआन की राशि चुकाकर यह विशेष अगरबत्ती खरीदी थी। पूजा समारोह के लिए पवित्र वाइन से भरे पहले कप की बिक्री 80,000 युआन में हुई। हेबेई प्रांत की शराब निर्माता कम्पनी लुझोउलाओजियाओ ने इसे खरीदा।
|