View Single Post
Old 08-09-2011, 08:07 AM   #7
bhavna
Member
 
bhavna's Avatar
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 101
Rep Power: 13
bhavna is on a distinguished road
Default Re: दूध के दांत भी क्या खूब!

जन्मजात समस्याएं

बच्चे में जन्म से ही कई समस्याएं होती हैं, हालांकि ये बहुत कॉमन नहीं होतीं। खास समस्याएं हैं :

नियो नेटल टीथ यानी जन्म से ही बच्चे के मुंह में दांत होना। इससे मां को बच्चे को फीड कराने में दिक्कत आती है। इसके अलावा अगर नीचे के दांत पहले से होते हैं तो ऊपर के मसूढ़ों को चोट लग सकती है। नियो नेटल टीथ होने पर डेंटिस्ट को जरूर दिखाना चाहिए क्योंकि जरूरत पड़ने पर दांत को निकालना भी पड़ सकता है।

क्लेफ्ट लिप या क्लेफ्ट पैलेट यानी होंठ या तालू का कटा होना। इससे बच्चे को बोलने से लेकर खाने तक में दिक्कत हो सकती है। इसका इलाज सिर्फ सर्जरी है।
bhavna is offline   Reply With Quote