और आज की हमारी शख्सियत हैं (17 November)
लाला लाजपतराय / Lala Lajpat Rai
लाला लाजपत राय भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले मुख्य क्रांतिकारियों में से एक थे। वह पंजाब केसरी के नाम से विख्यात थे। लाल, बाल, पाल की तिकड़ी के मशहूर नेता लाला लाजपत राय का जीवन आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
आजीवन विद्रोह के स्वर मुखरित करने वाले होनहार भारत-भक्त लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को फिरोजपु*र जिले के ढुडिके ग्राम में हुआ था। लाला जी सही मायने में क्रांतिकारी थे। वे कांग्रेस के गरम दल के सदस्य थे तथा क्रांति के द्वारा भारत की स्वतंत्रता के पक्षधर थे।
वे पंजाब केसरी (पंजाब का शेर) के नाम से विख्यात थे। साइमन कमीशन के विरोध में ब्रिटिश पुलिस की लाठियों से घायल होकर आज ही के दिन 17 नवंबर 1928 को हुआ था लाला लाजपत राय का देहांत हो गया।