9. सर्वाधिक राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी : इस ओलिंपिक में करीब 120 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आएंगे। यह किसी एक खेल समारोह में पहुंचने वाले राष्ट्र प्रमुखों की सबसे बड़ी संख्या होगी।
10. एक शहर में सर्वाधिक ओलिंपिक : लंदन तीसरी बार ओलिंपिक खेलों का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले यहां 1908 और 1948 में इस खेल महाकुंभ का आयोजन हो चुका है। यह 116 साल के ओलिंपिक इतिहास में पहला मौका है, जब कोई शहर तीसरी बार ओलिंपिक खेलों का आयोजन कर रहा है। खास बात है कि लंदन ने तीन बार मेजबानी का दावा किया और उसे तीनों ही बार इसे हासिल करने में सफलता मिली।