Re: यादें ओलिम्पिक की
तीर कमान, रखेंगे भारत का मान
तीरंदाजी की स्पर्द्धाओं में इस बार भारत का दावा मजबूत
तीरंदाजी दुनिया को भारत की देन कही जाती है। बात चाहे हमारे इतिहास की हो या वेद-पुराण की, तीरंदाजी का जिक्र सभी जगह है, लेकिन जब खेलों में तीरंदाजी की चर्चा होती है तो हम अपने ही द्वारा ईजाद किए गए इस हुनर में काफी पीछे नजर आते हैं। आधुनिक तीरंदाजी में दक्षिण कोरिया और अमेरिका जैसे देश महाशक्ति हैं जबकि इन देशों के इतिहास में तीर-कमान के इस्तेमाल की बात विरले ही मौजूद है। ओलिंपिक खेलों में तीरंदाजी को पहली बार 1900 पेरिस ओलिंपिक में शामिल किया गया था। तब से अब तक भारत का कोई भी तीरंदाजी एक भी पदक जीतने में सफल नहीं हो पाया। हालांकि इस बार स्थिति में काफी बदलाव है। अब हमारे पास भी विश्व स्तरीय तीरंदाज मौजूद हैं और पहली बार हम इस खेल में पदक के दावेदार माने जा रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|