Re: यादें ओलिम्पिक की
बोम्बायला और सुवरो भी कम नहीं
दीपिका के अलावा महिला टीम की अन्य दो सदस्य एलण बोम्बायला देवी और चेक्रोवोलू सुवरो हैं। इन दोनों तीरंदाजों ने भी विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। सुवरो ने हाल ही में एक चैंपियनशिप में दीपिका को भी मात दी थी। वहीं बोम्बायला देवी राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य हैं। दीपिका के साथ इन दोनों तीरंदाजों ने भी लंदन ओलिंपिक का टिकट हासिल कर लिया है और इन दिनों जोरदार अभ्यास में जुटी हैं। भारतीय महिला टीम 52 देशों की विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है और लंदन में किस्मत ने थोड़ा भी साथ दिया तो भारतीय महिलाएं व्यक्तिगत और टीम स्पर्द्धा दोनों में पदक जीतने की काबिलियत रखती हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|