View Single Post
Old 12-09-2013, 07:31 PM   #183
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: खेल डेस्क

ओवरऑल में कोहली बने नंबर 1

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया विराट कोहली ने। उन्होंने इस सीजन में 5 सेंचुरी लगाईं, जिनमें से 3 टेस्ट और 2 वनडे मैचों में लगीं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 128 रन का रहा जो कि उन्होंने 31 जुलाई 2012 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में हुए वनडे मैच में बनाया था।

कोहली ने भी सीजन का आगाज श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सेंचुरी के साथ ही किया। उन्होंने हंबनतोता में हुए वनडे में 106 रन की पारी खेली थी। उसके बाद महज दो पारियों बाद उन्होंने कोलंबो में नाबाद 128 रन बनाए।

31 अगस्त 2012 को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में कोहली ने 103 रन बनाकर सीजन की पहली टेस्ट सेंचुरी लगाई। अगली ही पारी में वे 51 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली यहीं नहीं थमे। 11 सितंबर को चेन्नई टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 70 रन बनाए।

टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज ये रहे-

विराट कोहली - 1566 रन (5 सेंचुरी / 8 हाफ सेंचुरी)

महेंद्र सिंह धोनी - 1385 रन (2 सेंचुरी / 7 हाफ सेंचुरी)

चेतेश्वर पुजारा - 1073 रन (4 सेंचुरी / 2 हाफ सेंचुरी)

गौतम गंभीर - 914 रन (1 सेंचुरी / 5 हाफ सेंचुरी)

सुरेश रैना - 844 रन (0 सेंचुरी / 8 हाफ सेंचुरी)
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote