Thread: Asia Cup 2014
View Single Post
Old 26-02-2014, 08:07 PM   #12
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: Asia Cup 2014

रिकॉर्ड के बाद एनामुल आउट

एनामुल हक 77 रन की पारी खेलकर वरुण आरोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

7 ओवर की बॉलिंग में 56 रन लुटाने वाले वरुण आरोन ने पिटाई का हिसाब चुकता करते हुए एनामुल हक को क्लीन बोल्ड किया। 37वें ओवर की आखिरी गेंद को आरोन ने फुल लेंथ पर डाला था। एनामुल कट शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए। गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए स्टंप्स में घुस गई।

एनामुल ने आउट होने से पहले कप्तान मुश्फिकर रहीम के साथ तीसरे विकेट के लिए 133 रन जोड़े। उन्होंने अपनी 77 रन की पारी में 5 चौके व 3 छक्के जड़े।
रोचक फैक्ट - कप्तान मुश्फिकर और एनामुल हक ने तीसरे विकेट के लिए 133 रन जोड़े। इंडिया के खिलाफ वनडे में यह अबतक की बेस्ट बांग्लादेशी साझेदारी है। दोनों ने तमीम इकबाल और जहरुल इस्लाम के बीच हुई 113 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इकबाल और इस्लाम ने 16 मार्च 2012 को हुए वनडे में यह कीर्तिमान बनाया था।

इंडिया के खिलाफ वनडे में टॉप 5 बांग्लादेशी पार्टनरशिप ये रहीं-


133 रन - एनामुल हक और मुश्फिकर रहीम - 26 फरवरी 2014

113 रन - तमीम इकबाल और जहरुल इस्लाम - 16 मार्च 2012

112 रन - आलोक कपाली और महमूदुल्लाह - 28 जून 2008

109 रन - एमिनुल इस्लाम और खालिद महमूद - 10 जून 1998

108 रन - फारुख अहमद और अथर अली खान - 25 दिसंबर 1990
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote