Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
हर साल 6 हजार हरियाणवी बनते हैं फौजी, सबसे ज्यादा रेवाड़ी के
रेवाड़ी। भारतीय सेना में भी हरियाणा सबसे आगे खड़ा है... आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग हों या पूर्व जनरल वीके सिंह। जवान से लेकर सर्वोच्च पदों पर पहुंचकर हरियाणवी युवाओं ने अपनी ताकत दिखाई है। प्रदेश में सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की संख्या करीब 19 लाख है। हर साल 6 हजार से ज्यादा युवा अपने दम पर सेना में एंट्री करते हैं। सेना में हर 10वां जवान इसी प्रदेश से है।
सबसे ज्यादा जवान रेवाड़ी के
सेना में अभी लगभग 1.75 लाख जवान हमारे प्रदेश से हैं, जबकि करीब 3.75 लाख रिटायर हो चुके हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा जवान देने वाला जिला रेवाड़ी है। अभी रेवाड़ी के 25 हजार युवा सेना में हैं। देश की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए जितनी भी लड़ाइयां हुईं, उसमें इस प्रदेश के सैनिकों ने शहादत दी है। असल में जय जवान-जय किसान का नारा हरियाणा से ही जीवंत है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|