29-06-2013, 11:22 AM
|
#64
|
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16
|
Re: रसोई घर
लौकी का हलवा
सामग्री--
- ३ बड़े चम्मच घी
- ५०० ग्राम/ १ मध्यम लौकी
- १ बड़ा चम्मच पिस्ता
- १/३ कप शक्कर
- १/३ कप खोया/ मावा
- हरी इलायची २
विधि--- लौकी का मोटा डंठल हटा कर इसका छिलका हटा लें। अब इसे धोकर कद्दूकस कर लें। अगर लौकी में बीज हैं तो उसे हटा दें। ५०० ग्राम की १ लौकी को कसने पर लगभग ४ प्याले कसी हुई लौकी मिलती है।
- हरी इलायची के छिलके उतारकर बीज को दरदरा कूट लें।
- पिस्ते को महीन-महीन कतर लीजिए।
- एक भारी तली की कढ़ाई में घी गरम करें। घिसी हुई लौकी को मध्यम आँच पर गलने तक भूनें। गलने के बाद लौकी आधी रह जाएगी।
- कटे हुए पिस्ता और शक्कर को लौकी में अच्छी तरह मिलाएँ और शक्कर द्वारा छोड़े गये पानी के सूखने तक (लगभग ५ मिनट) पकाएँ।
- खोए को कद्दूकस कर लें। अब कसे हुए खोए को लौकी के हलवे में मिलाएँ। एक मिनट के लिए पकाएँ।
- कुटी हुई इलायची मिलाएँ।
- इच्छानुसार गर्म या ठंडा परोसें।
|
|
|