29-06-2013, 11:34 AM
|
#69
|
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16
|
Re: रसोई घर
तिरंगी बर्फी सामग्री - ५०० ग्राम खोया
- ३०० ग्राम चीनी
- १ बड़ा चम्मच बारीक की हुई
- छोटी इलायची
- खाने का हरा और केशरी रंग
- चांदी का वर्क
विधि - खोया अच्छी तरह मसल लें और चीनी को मिला लें।
- भारी तले के नॉनस्टिक बरतन में धीमी आंच पर पकाएँ। लगातार हिलाते रहने से गुठलियाँ नहीं बनेंगी।
- थोड़ा गाढ़ा हो जाये लेकिन रंग सफेद ही रहे (गुलाबी न होने पाए) तब गैस बन्द कर दें।
- गैस से उतार कर उसमें इलायची पाउडर मिला दें।
- अब इसके तीन भाग करें। एक भाग सफेद ही रहने दें। बाकी दो भागों में हरा ओर केशरी रंग मिला दें। एकसार कर लें।
- हर भाग को बेलन से मोटी रोटी जितना मोटा बेल लें।
- सबसे नीचे हरा उसके ऊपर सफेद और सबसे ऊपर केसरी रंग रखते हुए तीनों परतें एक के उपर एक रख दें। बेलन से ही हल्का सा दबा दे।
- ऊपर हल्के हाथ से चांदी का वर्क लगा दें।
- बर्फ़ी के आकार में काट लें।
|
|
|