पिंपल्स यानि मुहांसे चेहरे की रौनक छीन लेते हैं। वहीं अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है और एक दिन पहले ही चेहरे पर पिंपल निकल आएं तो सारा पार्टी मूड खराब हो जाता है। इससे बचने के लिए आप कई तरह की महंगी क्रीम इस्तेमाल करते हैं, फिर भी केवल एक दिन में पिंपल्स से छुटकारा पाना मुश्किल है। लेकिन इन कुछ घरेलू टिप्स को अपनाकर आप आसानी से एक दिन में पिंपल्स से निजात पा सकते हैं.
टूथपेस्ट- टूथपेस्ट पिंपल्स से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है। यह पिंपल्स पर आइस की तरह काम करता है। इसके लिए रात को पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें। इसी तरह आप दिन में भी यह तरीका अपना सकते हैं। पिंपल्स पर कम से कम 30 मिनट तक टूथपेस्ट लगाएं रखें, फिर चेहरा धो लें। लेकिन ध्यान रहें कि आप वाइट टूथपेस्ट इस्तेमाल करें, ना कि जेल बेस्ड टूथपेस्ट।
चंदन पाउडर- चंदन पाउडर में रोज वाटर (गुलाब जल) मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर सोने से पहले इसे पिंपल्स पर लगा लें और सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ध्यान रहे, अगर सुबह आपकी स्किन इससे बहुत ज्यादा ड्राई हो जाएं तो पेस्ट को कुछ घंटों के लिए ही फेस पर रखें या फिर यह पेस्ट बनाते वक्त इसमें थोड़ा दूध मिला लें। इससे चेहरा ड्राई नहीं लगेगा।
तुलसी की पत्तियां- तुलसी की पत्तियां प्राकृतिक उपचार के रूप में काम में ली जाती है। पिंपल्स रिमूव करने में भी यह बहुत फायदेमंद हैं। कुछ तुलसी की पत्तियां लें और 20 मिनट के लिए उन्हें गर्म पानी में भीगो दें। फिर सोने से पहले एक कॉटन बॉल की मदद से इससे अपने चेहरे को साफ करें और पिंपल्स वाली जगह लगाएं। रात भर रखने से सूख जाएगा और सुबह उठकर चेहरा धो लें। आपको एक ही रात में फर्क दिखने लगेगा।
शहद- शहद एक नैचुरल एंटीसेप्टिक है। थोड़ा सा शहद लेकर इसे पिंपल्स पर लगाएं और 1 घंटे तक सूखने दें। आप चाहे तो इसे रात भर भी रख सकती हैं। फिर इसे पानी से धो लें। इससे आपके पिंपल्स पल भर में गायब होने लगेंगे।
दालचीनी और शहद का फेसपैक- दालचीना और शहद का मिक्स करके एक पेस्ट बनाइएं। फिर अपने चेहरे की क्लीनजिंग करके इसे पिंपल्स पर लगाइएं। रात भर इसे रहने दें और सुबह चेहरा धो लें। एक ही रात में आपको फर्क दिखने लगेगा।
नींबू- नींबू आपकी स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए कॉटन को नींबू के रस में भिगोकर पिंपल्स पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरा धो लें। ध्यान रहें, नींबू का रस लगाने से थोड़ी सी जलन होगी, लेकिन कुछ मिनटों में यह ठीक हो जाएगी।
खीरा- खीरे को मिक्सी में पीस लें और उसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे बैक्टीरिया और धूल- मिट्टी साफ हो जाएगी और पिंपल्स पर भी असर दिखने लगेगा।
आइस- पिंपल्स से तुरंत राहत पाने के लिए आइस को किसी साफ कपड़े में बांधकर कुछ सैकेंड के लिए पिंपल्स पर लगाएं। थोड़ी-थोड़ी देर में यह प्रक्रिया दोहराएं। इससे पिंपल्स में तुरंत रिलीफ मिलता है।
एलोविरा- एलोविरा एंटी-बैक्टिरियल होता है। इसे पिंपल्स पर डायरेक्टली इस्तेमाल किया जा सकते है। एलोविरा जेल को पिंपल्स पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह तक आपको साफ फर्क नजर आने लगेगा।