View Single Post
Old 30-05-2016, 01:41 PM   #4
soni pushpa
Diligent Member
 
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65
soni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond repute
Default Re: एवरेस्टः यहां मौत पर चलते हुए भी थमते नहीं

हिलरी ने अपना कैमरा निकाला। तेनजिंग ने अपनी कुल्हाड़ी ऊपर लहराई। उस पर ब्रिटेन, संयुक्त राष्ट्र संघ, नेपाल और भारत के झंडे लिपटे हुए थे। हिलरी ने अपने साथी की एवरेस्ट विजय की वह ऐतिहासिक और इकलौती फोटो खींची। तेनजिंग फोटो खींचना नहीं जानते थे। तेनजिंग ने हिलरी से कहा, ‘मैं आपका फोटो ले लूं।‘ हिलरी ने इनकार कर दिया। हिलरी का यह इनकार आज भी रोमांचित करता है। कई अर्थों में आपको प्रेरणा देता है।
वहीं तेनजिंग ने इस सफलता पर एवरेस्ट को मिठाई खिलाई। तेनजिंग ने जेब में रखी मिठाई और बेटी नीमा की पेंसिल निकाली और बर्फ में दबा दी। तेनजिंग ने इस पर कहा था, ‘मैंने सोचा घर पर हम सभी अपने प्रियजन को मिठाई देते हैं। एवरेस्ट भी मुझे हमेशा प्रिय रहा है। और आज तो बेहद पास भी है। मैंने भेंट चढ़ाकर बर्फ से उन्हें ढक दिया।’
soni pushpa is offline   Reply With Quote