30-08-2012, 05:32 PM
|
#11
|
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
|
Re: सिब्बल शिक्षा पद्धति से शिक्षा का हाल।
Quote:
Originally Posted by abhisays
आठवी तक सबको पास कर देने से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह तो यही बात हुई की 1000 मीटर की रेस को 900 मीटर का कर दिया।
|
इस बात को और भी सही ढंग से ये कह सकते है कि बिना रेस कराये ही सबको जीता दिया जाय। मगर क्या ये सही होगा? अगर नीव ही मजबूत ना हो, तो इमारत क्या हाल होगा, ये सभी जानते है।
आठवी तक के सभी विद्यार्थिओं को पास करने के चलते कक्षा 9 में बेहद ही कमजोर विद्यार्थी आ रहे हैं, उनका पूर्व ज्ञान कतई कक्षा 9 के पाठ्यक्रम को सीखने लायक नहीं होता। जिससे हाईस्कूल के शिक्षक पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के शिक्षकों पर दोष मढ़ते हैं, और पूर्व माध्यमिक के शिक्षक प्राथमिक शिक्षकों को दोषी मानते हैं। सरकारें बज़ट और उसका खर्च दिखाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती हैं,
|
|
|